HomeLife Styleगर्मी में बिगड़ जाता है लुक तो इन ट्रिक्स को अपनाएं मेकअप...

गर्मी में बिगड़ जाता है लुक तो इन ट्रिक्स को अपनाएं मेकअप नहीं होगा मेल्ट

गर्मियों में पसीना आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया होता है। लेकिन अगर आप मेकअप के दौरान कुछ आसान टिप्स को फॉलो करती हैं, तो इससे अपने Makeup को मेल्ट होने से बचा सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान और उपयोगी टिप्स बताने जा रहे हैं। जिससे गर्मियों में मेकअप मेल्ट नहीं होगा। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में…

मॉइश्चराइजर करना न भूलें

गर्मियों में ज्यादातर लोग अपनी स्किन को मॉइश्चराइज नहीं करते हैं। ऐसे में चेहरे पर पसीना आने लगता है और Makeup मेल्ट होने की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए जब आप मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो अपनी स्किन को मॉइस्चर करना न भूलें।

सही प्राइमर है जरूरी

अगर आप भी चाहती हैं कि गर्मियों में आपका Makeup खऱाब न हो तो इसके लिए सही प्राइमर का इस्तेमाल किया जाना जरूरी है। क्योंकि सही और अच्छा प्राइमर आपके फेस के मेकअप के ऑयल को बैलेंस करने का काम करता है। इसलिए आप ऑयली स्किन के लिए बनाए गए प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हल्का फाउंडेशन

गर्मियों में हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। अगर आप गर्मियों में हैवी फाउंडेशन अप्लाई करती हैं, तो इससे आपके स्किन की ऑक्सीजन लॉक हो जाती है। जिसके कारण पोर्स में पसीना आने लगता है और Makeup मेल्ट होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

मेकअप पाउडर

गर्मियों के मौसम में Makeup पाउडर से सेट करना जरूरी होता है। फाउंडेशन और कंसीलर को सेट करने के लिए आप मार्किट से ट्रांसलूसेंट पाउडर खरीदकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

वाटरप्रूफ Makeup प्रोडक्ट

अगर आप भी गर्मियों में Makeup का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में आप गर्मियों में वारट प्रूफ मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि मार्केट में मिलने वाले अधिकतर मेकअप प्रोडक्ट वाटरप्रूफ होते हैं। जो आपके मेकअप को मेल्ट होने से बचाते हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.