Friday, January 23, 2026
HomeFoodआलू की सादी सब्जी खा-खा कर हो गए है बोर तो ट्राई...

आलू की सादी सब्जी खा-खा कर हो गए है बोर तो ट्राई करें आलू कड़ाही

आलू एक ऐसी सब्जी है, जो हर घरों में हमेशा ही मौजूद होती है। कभी सूखे potatos तो कभी आलू मटर इसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया व खाया जाता है। ऐसे कई लोग होते हैं, जो शायद ही किसी दिन potatos को स्किप करते होंगे। लेकिन हर दिन आलू को एक तरह से बनाना व खाना काफी बोरिंग हो जाता है।

ऐसे में अक्सर लोग एक नई रेसिपी की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी आलू को एक नए अंदाज में बनाना चाहते हैं तो आलू कराही बनाने पर विचार करें। उबले आलू की मदद से बनने वाली यह रेसिपी बेहद जल्द तैयार हो जाती है और इसका स्वाद लाजवाब होता है।

आवश्यक सामग्री

  • छोटे आलू- उबले और छिले हुए
  • जीरा- 1छोटा चम्मच
  • हींग- 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • सौंफ- 1 छोटा चम्मच
  • धनिये के बीज- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च स्वादानुसार
  • काली मिर्च के दाने- 6-7
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया ताजा कटा हुआ
  • सरसों का तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन में लाल मिर्च, जीरा, धनिया, सौंफ, काली मिर्च को अच्छी महक आने तक भून लीजिए।
  • अब इसका पाउडर बनाकर एक तरफ रख दें।
  • तेल गरम करें और फिर हींग डालें और फिर 1/2 टीस्पून जीरा डालें।
  • एक बार जब यह चटकने लगे तो इसमें बेबी पोटैटो, नमक और हल्दी डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
  • आलू में पिसा हुआ मसाला डालें और मध्यम और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
  • पकाते समय इसे बीच-बीच में मिक्स करें ताकि मसाला आलू में अच्छी तरह कोट हो जाए।
  • अब इसमे कसूरी मेथी, गरम मसाला और नींबू का रस डालकर एक बार फिर से मिक्स करें।
  • आप इसे रोटी या परांठे के साथ खा सकते हैं।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.