हल्द्वानी, खबर संसार। उप कारागार में अब अन्य एक्टिविटीज के साथ साथ कैदियों को शिक्षा देने की पहल भी की गई है। जिसमें 27 निरक्षर कैदियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी जिससे भविष्य में उनको बहुत फायदा मिल सकता है।
बातचीत के दौरान जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि ये सरकार की एक अनूठी पहल है जिसमें कैदियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी उन्होंने बताया की वर्तमान में 1623 कैदी / बंदी हैं जिसमें कैदियों की संख्या 169 जिसमें 8 महिलाएं हैं और 1178विचाराधीन कैदी है जिसमें 72 महिलाएं हैं।
जेल में विद्यालय का नाम सुंदर शिक्षा विद्या मंदिर के नाम से उपकारागार में 27 कैदियों को 4 साथी कैदी शिक्षा देंगे। जेलर के साथ जेल के अंदर शिक्षा मंदिर का बोर्ड देखा तो उसमें सुंदर अक्षरों में लिखा हुआ था कि एक अच्छा विद्यार्थी ही अच्छा अध्यापक बन सकता है।
एक अच्छा विद्यार्थी एक अच्छा शिक्षक बन सकता है
और इसके साथ ही खूबसूरत अक्षरों में हिंदी फिल्म का दिल ने ये कहा है दिल से मोहब्बत हो गई है तुमसे गाना लिखा हुआ था जिसे देखकर जेल अधीक्षक सहित सभी स्टाफ के लोगों की हसी रुक नहीं पाई।
हल्द्वानी का उप कारागार में जब देखा स्कूल बोर्ड एक तो पहले स्लोगन लिखा था एक अच्छा विद्यार्थी एक अच्छा शिक्षक बन सकता है जो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान से उनका भविष्य उजियारा करेगा।
जी हां जेल शब्द सुनते ही कपकपी छूटती है लेकिन हल्द्वानी उप कारागार में शिक्षा का उजियारा का दीप जलाया जा रहा है जो बहुत महत्वपूर्ण बात है कैदी के भी अपने अधिकार होते हैं सरकार इस बात का ध्यान रख रही है इसको इसी पहल के रूप में देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

















