खबर संसार कोलकाता.पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल करते हुए सिद्ध नाथ गुप्ता को नये DGP और अजय कुमार नंद पुलिस कमिश्नर कोलकाता , मुख्यसचिव दुष्यंत नारियाला जी हा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के कई सीनियर अधिकारियों का तबादला किया है. इसी क्रम में 1992 बैच के IPS सिद्ध नाथ गुप्ता को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है. ताकि चुनाव के दौरान निष्पक्षता बनी रहे. वह एक सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं. जिन्होंने पश्चिम बंगाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. उन्होंने आईपीएस पीयूष पांडेय की जगह ली है.
पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल करते हुए सिद्ध नाथ गुप्ता को नये DGP और अजय कुमार नंद पुलिस कमिश्नर कोलकाता , मुख्यसचिव दुष्यंत नारियाला
सिद्ध नाथ गुप्ता ने IPS अधिकारी बनने के बाद शुरुआती दौर में विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) और बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में काम किया. इन पदों पर रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके कार्यकाल के दौरान कई जिलों में पुलिस-जन सहयोग को बढ़ाने और अपराध की रोकथाम के लिए नई पहलें की गईं


