HomeUttarakhandपीएम के नेतृत्व में आठ वर्षों में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया...

पीएम के नेतृत्व में आठ वर्षों में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा: सीएम

देहरादून, खबर संसार। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य- पावर @ 2047’ के समापन समारोह कार्यक्रम में पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पीएम मोदी द्वारा NTPC की विभिन्न हरित ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण एवं नेशनल रूफटॉप सोलर पोर्टल को लॉन्च किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते आठ वर्षों में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। देश में विभिन्न क्षेत्रों में अनेक नए कार्यों की शुरुआत हुई है। एक नई कार्य संस्कृति देश में आई है।

भारत ने कोरोना पर पूरी तरीके से नियंत्रण किया

#COVID19 में पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना पर पूरी तरीके से नियंत्रण किया। भारत ने ना सिर्फ #CovidVaccine तैयार की अपितु अन्य देशों को भी भारत ने 20 करोड़ से अधिक वैक्सीन दी।

भारत में कोविड की 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक श्रीमती सविता कपूर, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय में ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित “Shot on my drone” प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेंटर के माध्यम से ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग करवाने के साथ ही समस्त ड्रोन पायलटों को “ड्रोन मित्र” के तहत सूचीबद्ध कर रोजगार उपलब्ध करवाएगी।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.