HomeUttarakhandहोली पर्व एवं शब-ए-बारात के दृष्टिगत आईजी कुमाऊ भरणे ने दिए निम्न...

होली पर्व एवं शब-ए-बारात के दृष्टिगत आईजी कुमाऊ भरणे ने दिए निम्न निर्देश

हद्वानी, खबर संसार। होली पर्व एवं शब-ए-बारात का पर्व एक ही दिन होने के कारण पर्वो की संवेदनशीलता और अधिक बड़ जाती है जिसके दृष्टिगत उक्त पर्व पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए निम्नलिखित बिन्दुओं पर भी कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है।

आईजी कुमाऊ डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे दिए ये आदेश

  • होली एवं शब-ए-बारात पर्व के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय एवं अभिसूचना मुख्यालय द्वारा निर्गत निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाये।
  • दिनांक 06-03-2023 एवं 07-03-2023 को बाजारों में भीड़-भाड़ अधिक रहेगी जिसके दृष्टिगत बाजार में गस्त (फुट पैट्रोलिंग) करायी जाये।
  • होली के पर्व पर मदिरा आदि के सेवन करने का प्रचलन है, जिसके दृष्टिगत शराब की अवैध बिक्री एवं कच्ची शराब की कशीदगी व बिक्री करने वालों को चिन्हित कर समय से उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाय।
  • Holi पर शराब पीकर वाहन चलाने व दुपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाकर व तेज गति से वाहन चलाने वाले/स्टंट करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाय ताकि वाहन दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
  •  शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाईजर से परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाय।
  • मिश्रित आवादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करा लिया जाये।
  • गत वर्षों में उक्त पर्वो के अवसर पर की गयी पुलिस व्यवस्था एवं विवादों की समीक्षा कर घटनाओं की पुनरावृत्ति रोके जाने हेतु समय से प्रभावी कार्यवाही करा ली जाये।
  • अभिसूचना तंत्र सक्रिय करते हुए महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन किया जाये तथा लाभप्रद सूचनाओं से तत्काल उच्चाधिकारियो को अवगत कराया जाये।
  • सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सैल के माध्यम से अफवाहों को किसी भी दशा में न फैलने दिया जाये तथा अफवाहों का तत्परता से खण्डन करते हुये अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध तत्काल नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जाये।
  • अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध समय से निरोधात्मक कार्यवाही करा ली जाय, ताकि उनके द्वारा किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न की जा सके।

होली व शब-ए-बारात पर्व को शान्तिपूर्वक एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त कार्यवाहियाँ समय से पूर्ण करने का कष्ट करें ताकि उक्त पर्वो के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाये तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था अक्षुण्ण बनी रहे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.