HomeUttarakhandहिमालयन फूड्स एंड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री का शुभारंभ

हिमालयन फूड्स एंड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री का शुभारंभ

खबर संसार कालाढूंगी।  हिमालयन फूड्स एंड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री का शुभारंभ विधायक बंशीधर भगत ने किया। गुलजारपुर रामसिंह चकलुवा में फैक्ट्री के उद्घाटन में विधायक ने कहा कि गांव में फैक्ट्री खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। जो कि लोकल स्तर पर बेरोजगारी को दूर करेगा।इस अवसर पर प्रसाद के रूप में उड़द की खिचड़ी का सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया।

हिमालयन फूड्स एंड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री का शुभारंभ

श्री भगत ने कहा कि इस तरह के उद्योगों की स्थापना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पलायन रुकेगा। कोटाबाग चकलुवा क्षेत्र में भी सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन देने के लिए शासन द्वारा अलग अलग तरह के करों में छूट का प्रावधान किया गया है। फैक्ट्री के पार्टनर एकेश तिवारी ने बताया कि उनकी फैक्ट्री ईटीज नाम से नमकीन व स्नैक्स के उत्कृष्ट उत्पाद बनाएगी। इस अवसर पर  जिला।पंचायत अध्यक्ष  बेला तोलिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी,भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, खबर संसार संपादक मनोज आर्य, गजराज बिष्ट, प्रमोद तोलिया, खीम सिंह, पवन पाठक,प्रदीप बिष्ट,नंदन सिंह बिष्ट रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.