Friday, April 10, 2026
HomeSportIND vs NAM: बुमराह की वापसी तय? जानें मैच टाइमिंग और लाइव...

IND vs NAM: बुमराह की वापसी तय? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारतीय क्रिकेट टीम आज (12 फरवरी) अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलने उतरेगी। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए को हराकर शानदार शुरुआत की थी, जबकि नामीबिया को नीदरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है।

दिल्ली में होगा मुकाबला

भारत और नामीबिया के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टूर्नामेंट का यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले यहां नीदरलैंड ने नामीबिया को हराया था। पिच से बल्लेबाजों और स्पिनर्स दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं। भारत बनाम नामीबिया मैच दिन का तीसरा मुकाबला होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा।

कहां देखें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग?

भारत और नामीबिया के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

बुमराह की वापसी संभव, अभिषेक बाहर?

इस मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है, जो वायरल बुखार के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे। उनकी एंट्री से मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है, हालांकि सिराज ने पिछले मैच में तीन विकेट झटके थे।

दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा पेट के इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती रहे थे। यदि वे फिट नहीं होते हैं, तो संजू सैमसन ईशान किशन के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। संजू पिछले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.