Homeस्कूलWisdom पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

Wisdom पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

ख़बर संसार हल्द्वानी. Wisdom पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया आज विद्यालय में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रबंध निदेशक द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। प्रातः 8 बजे प्राचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल द्वारा विद्यालय प्रांगण में झंडा रोहण किया व विद्यालय में प्रातः 6 बजे से ही देश प्रेम की धुन में संगीत गुंजायमान रहा।

Wisdom पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

विधार्थियों द्वारा इस अवसर पर देश के अमर शहीदों की याद में देश भक्ति से ओत प्रोत कविता, गीत व नाटक के माध्यम से इस विशेष दिन का महत्व समझाया गया। प्रबंध निदेशक  राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा विधार्थियों से अनुशासित रहने के साथ-साथ मेहनत व लगन से अध्ययन करते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित रहने का आहवान किया। देश की आजादी की खुशी में मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी महेन्द्र सिंह मेहरा व सहयोगी राजकुमार, अरुण सिंह व सुधा सिंह आदि रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.