HomeUncategorizedएफआईएच हॉकी5 पुरूष विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारा भारत

एफआईएच हॉकी5 पुरूष विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारा भारत

मोहम्मद राहील की हैट्रिक के बावजूद भारत को एफआईएच हॉकी5 पुरूष विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को नीदरलैंड ने 7 . 4 से हरा दिया। राहील (पहला, सातवां और 25वां मिनट) के अलावा मनदीप मोर (11वां मिनट) ने भारत के लिये गोल दागे। नीदरलैंड के लिये सैंडर डे विज्न (4 और 15वां) और अलेक्जेंडर शॉप (10वां और 26वां) ने दो गाल किये जबकि लुकास मिडेनडोर्प (12वां), जैमी वान आर्ट (13वां) और पेपिन रेयेंगा (20वां) ने एक एक गोल किया।

राहील ने पहले ही मिनट में गोल दागा

मैच की शुरूआत काफी अच्छी रही और भारत के लिये राहील ने पहले ही मिनट में गोल दागा। इसके बाद नीदरलैंड को सैंडर ने बराबरी दिलाई। भारत ने जवाबी हमले तेज किये और सातवें मिनट में राहील ने दूसरा गोल दाग दिया। इसे शॉप ने दसवें मिनट में उतारा। मनदीप ने अगले मिनट भारत को फिर बढत दिलाई। नीदरलैंड ने तेजी से मिले बोलना जारी रखा जिसमें मिडेनडोर्प और वान आर्ट ने गोल दाग दिये।

हाफटाइम से ठीक पहले सैंडर ने दूसरा गोल करके नीदरलैंड को अच्छी बढत दिला दी। दूसरे हाफ में रेयेंगा और शॉप ने बढत में इजाफा किया। राहील ने 25वें मिनट में हैट्रिक पूरी की लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। अब भारत का सामना पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले में कीनिया से होगा।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.