HomeSportचेतेश्वर व पंत के दम पर भारत ने बनाए 280 रन, भारत...

चेतेश्वर व पंत के दम पर भारत ने बनाए 280 रन, भारत बड़े स्कोर की तरफ

बर्मिंघम, खबर संसार। भारत के चेतेश्वर पुजारा और पंत की साझेदारी से भारत दूसरी पारी में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। भारत ने पुजारा के 62 व पंत के 38 रन के दम पर 280 रन बना लिए है। इससे पहले मोहम्मद सिराज (66 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी ने जॉनी बेयरस्टो (106 रन) की बेहतरीन शतकीय पारी के असर को कम किया।

तो वही पुराने रंग में लौटे चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 50 रन) ने क्रीज पर पैर जमाकर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर 45 ओवर में तीन विकेट पर 125 रन था। इस समय पुजारा के साथ पहली पारी के शतकवीर ऋषभ पंत (30) रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 50 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

इसे भी पढ़े-BSNL ने फिर लॉन्च किए तीन नए सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान, कीमत 99 रुपये से शुरू

पुजारा ने एक छोर संभाले रखा

पारी का आगाज करने वाले पुजारा ने एक छोर संभाले रखा और दिन के आखिरी ओवर में जो रूट के खिलाफ एक रन लेकर टेस्ट करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अब तब 139 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके लगाये। टीम में वापसी करने वाले इस बल्लेबाज ने पंत से पहले हनुमा विहारी (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 और पूर्व कप्तान विराट कोहली (20) के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की कोहली एक बार फिर मैदान पर समय बिताने के बाद बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे।

उन्होंने 40 गेंद की पारी में चार शानदार चौके लगाये और लय में दिख रहे थे लेकिन कप्तान बेन स्टोक्स (22 रन पर एक विकेट) की गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेने के बाद विकेटकीपर के हाथों से छिटककर पहले स्लिप में खड़े जो रूट के हाथों में चली गयी। इससे पहले जॉनी बेयरस्टो की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने की पहली पारी में 284 रन बनाये।

दिन का शुरुआती सत्र पूरी तरह से बेयरस्टो (140 गेंद में 106 रन) के नाम रहा दूसरे दिन के खेल के दौरान संघर्ष करने वाले बेयरस्टो को तीसरे दिन शुरुआती 20 मिनट के खेल के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बेयरस्टो की बल्लेबाजी पर कुछ टिप्पणी की और इंग्लैंड के बल्लेबाज ने अपने खेलने का अंदाज बदल दिया। बेयरस्टो ने मिड ऑफ और मिड विकेट के ऊपर से कुछ अच्छे चौके लगाये।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.