HomeUncategorizedभारत-श्रीलंका T20 सीरीज : जीत से 2023 का आगाज करना चाहेगी टीम...

भारत-श्रीलंका T20 सीरीज : जीत से 2023 का आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मुकाबलों की T20 सीरीज का आगाज आज यानी तीन जनवरी से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। ‘मेन इन ब्लू’ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में श्रीलंका के खिलाफ वर्ष 2023 की शुरुआत जीत से करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेंगे। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश दौरे के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से मैदान पर उतरने वाली है।

संभावना है कि पहले टी20 मुकाबले में ईशान किशन के साथ शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते है। भारतीय स्क्वॉड में ऋतुराज गायकवाड़ को भी जगह मिल सकती है, मगर इसकी संभावना काफी कम है। वहीं संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा हो सकते है। उप कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए चौथे नंबर पर भेजे जा सकते है। दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या पर दारोमदार होगा।

वहीं बैटिंग के अलावा टीम में गेंदबाजों को भी काफी अहमियत दी गई है। अक्षर पटेल और वॉशिंटगन सुंदर में से किसी एक को टीम में जगह मिल सकती है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही ये खिलाड़ी शानदार योगदार दे सकते हैं। वहीं हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किए जाने की संभावना अधिक है। वॉशिंगटन सुंदर T20 सीरीज में होने वाले पॉवरप्ले में भी काफी शानदार गेंदबाजी करते है।

इन गेंदबाजों को मिलेगा मौका

टीम में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से किसी एक को ही मौका मिल सकता है। चहल का श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैचों में अब तक अच्छा रिकॉर्ड रहा है। वो श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर हावी रहते है। 10 मुकाबलों में चहल 20 विकेट झटक चुके है। ऐसे में चहल को टीम में जगह मिलने की संभावना अधिक है। इनके अलावा हर्षल पटेल, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को भी जगह मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.