HomeFoodमानसून स्नैक्स: बारिश में बनाएं इन देसी विकल्पों से शाम यादगार

मानसून स्नैक्स: बारिश में बनाएं इन देसी विकल्पों से शाम यादगार

मानसून की ठंडी और रूमानी शामें जब गरम चाय की प्याली के साथ आती हैं, तो मन कुछ चटपटा खाने का कर ही बैठता है। अक्सर लोग समोसे, पकौड़े और ब्रेड पकोड़े जैसे पारंपरिक स्नैक्स ही खाते हैं। लेकिन अगर आप कुछ नया और मजेदार ट्राय करना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां हैं मानसून स्नैक्स के 12 देसी और हेल्दी विकल्प, जो स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखते हैं।

आलू टिक्की

  • दही, इमली और हरी चटनी के साथ ताज़गी से भरी आलू टिक्की बारिश के मौसम की फेवरेट स्ट्रीट फूड है।

भुट्टा

  • कोयले पर भुना नींबू-नमक वाला भुट्टा, बारिश का क्लासिक स्नैक। इसे खाते-खाते बारिश देखना एक अलग ही एहसास है।

वड़ा पाव

  • मुंबई का स्टाइलिश वड़ा पाव मानसून में गरमागरम चाय के साथ मज़ेदार लगता है।

साबूदाना वड़ा

  • क्रिस्पी साबूदाना वड़ा मूंगफली और मसालों के साथ मानसून का हेल्दी स्नैक है।

कचौरी

  • मसालेदार आलू सब्जी और कचौरी का कॉम्बो ठंडी शाम में परफेक्ट लगता है।

मखाना

  • हल्दी और मसालों में भुने मखाने कुरकुरे भी हैं और हेल्दी भी।

भुना चना

  • हल्का-फुल्का और प्रोटीन से भरपूर स्नैक, जो हेल्दी क्रेविंग्स को पूरा करता है।

फ्रूट चाट

  • ताजे फलों में काला नमक और चाट मसाला डालकर बनाई फ्रूट चाट बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बढ़िया है।

अंकुरित सलाद

  • अंकुरित दालों से बनी सलाद सेहतमंद भी है और मानसून में एनर्जी भी देती है।

पोहा चीला

  • पोहा-बेसन का चीला जल्दी बनने वाला और टेस्टी मानसून स्नैक है।

मसालेदार सेवईं

  • सब्ज़ियों के साथ बनी नमकीन सेवईं पेट और स्वाद दोनों को सुकून देती है।

ब्रेड पकौड़ा

  • अंदर मसालेदार स्टफिंग और बाहर कुरकुरी परत वाला ब्रेड पकौड़ा मानसून का पुराना लेकिन बेहतरीन ऑप्शन है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.