HomeEntertainment4 दिनों में ही फूल गया Indian 2 का दम, बॉक्स ऑफिस...

4 दिनों में ही फूल गया Indian 2 का दम, बॉक्स ऑफिस पर बुरी हुई हालत

बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की एक्शन-थ्रिलर ‘Indian 2’ की हालत खराब हो गई है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया था, लेकिन उसके बाद कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। यहां तक कि वीकेंड पर भी कलेक्शन में उछाल नहीं आया है। फर्स्ट मंडे को ‘इंडियन 2’ की कमाई सिंगल डिजिट में सिमटकर रह गई।

चलिए आपको बताते हैं कि चौथे दिन फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है। कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ को रिलीज के दिन ही क्रिटिक्स और ऑडियंस से निगेटिव रिव्यूज मिले थे। अब इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ देखने का मिल रहा है। ‘इंडियन 2’ पहले दिन (शुक्रवार) को देशभर में 25.6 करोड़ का बिजनेस किया था।

इसके बाद दूसरे दिन 18.2 करोड़ और फिर तीसरे दिन 15.35 करोड़ की कमाई हुई। अब इसके चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 3 करोड़ की कमाई है। इस तरह कमाई में 80 फीसदी गिरावट के साथ ‘इंडियन 2’ मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई है।

हिंदी दर्शकों को पसंद नहीं आई ‘इंडियन 2’

‘इंडियन 2’ फिल्म ने चार दिनों में 60 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। इसकी अब तक भारत में टोटल कमाई 62.15 करोड़ हो चुकी है। इसमें सभी भाषाओं का कलेक्शन शामिल है। हैरानी की बात है कि हिंदी दर्शकों को ये फिल्म लुभाने में फेल हो गई है। ‘इंडियन 2’ की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा 43.55 करोड़ तमिल वर्जन से आया है। वहीं, तेलुगु में फिल्म अब तक 14.35 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

साल 1996 में आया फिल्म का पहला पार्ट

मालूम हो कि कमल हासन की ‘इंडियन 2’ साल 1996 में आई ‘इंडियन’ का सीक्वल है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, लेकिन सीक्वल फिल्म लोगों को पसंद बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। ‘इंडियन 2’ में रकुल प्रीत सिंह, एसजे सूर्या, बॉबी सिम्हा, गुलशन ग्रोवर और साउथ स्टार सिद्धार्थ जैसे सितारों ने अहम किरदारों को निभाया है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.