भारत में खेलेंगे विदेशी टीमों के भारतीय सितारे, T20 WC में बड़ा धमाका! जी, हां पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर टिकी हैं। इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और पहले ही दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मैच 8 मार्च को होगा।
विदेशी जर्सी में भारतीय खिलाड़ियों की बाढ़
इस बार का टी20 वर्ल्ड कप एक खास वजह से चर्चा में है। टूर्नामेंट में करीब 40 भारतीय मूल के खिलाड़ी अलग-अलग देशों की ओर से खेलते नजर आएंगे। खास बात यह है कि ये खिलाड़ी भारत में ही क्रिकेट का जलवा दिखाएंगे।
USA, कनाडा और UAE में सबसे ज्यादा भारतीय
विदेशी टीमों में सबसे ज्यादा भारतीय खिलाड़ी USA, कनाडा और UAE की टीमों में शामिल हैं।
- कनाडा: 11 भारतीय खिलाड़ी
- USA: 9 भारतीय खिलाड़ी
- ओमान: 7 भारतीय खिलाड़ी
- UAE: 7 भारतीय खिलाड़ी
कुल मिलाकर इन चार टीमों में ही 34 से ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी खेल रहे हैं।
नेत्रवलकर के लिए वानखेड़े होगा खास
मुंबई में जन्मे अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद खास होगा। भारत के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना उनके लिए एक यादगार पल होगा। वह देश, जिसके लिए कभी खेल नहीं पाए, अब उसी धरती पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।
20 टीमें, 4 ग्रुप और सुपर-8 का रोमांच
2026 टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से टॉप टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा।
बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री
इस विश्व कप में बांग्लादेश की टीम शामिल नहीं है। उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला है। वहीं पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ लीग मैच के बहिष्कार का ऐलान कर टूर्नामेंट में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस





