HomeSportपिंक बॉल टेस्ट में भारत की Smriti Mandhana ने शतक जड़ रचा...

पिंक बॉल टेस्ट में भारत की Smriti Mandhana ने शतक जड़ रचा इतिहास

नई दिल्ली, खबर संसार। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट (IND W vs AUS W) मैच में शानदार शतक जड़ इतिहास रच दिया है। स्मृति गुलाबी गेंद से खेले जा रहे टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

25 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति ने पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) के दूसरे दिन अपना शतक 170 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 18 चौके और एक छक्का लगाया। मंधाना ने 52वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिस पैरी को चौका जड़ टेस्ट करियरी का अपना पहला शतक पूरा किया। इसके साथ स्मृति ऑस्ट्रलियाई धरती पर टेस्ट मैच में सेंचुरी जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं।

पहले दिन भारत ने 1 विकेट पर 132 रन बनाए थे

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत (India Women vs Australia Women) ने 1 विकेट पर 132 रन बनाए। मंधाना नाबाद 80 और पूनम राउत 16 रन पर नाबाद लौटी थीं। पहले दिन भारत ने एकमात्र विकेट युवा ओपनर शेफाली वर्मा के रूप में गंवया था। शेफाली पहले सेशन में आउट हुई थीं।

बिना number दिखाए करना चाहते है व्हाट्सएप पर किसी को मैसेज तो करें ये काम

शेफाली और Smriti Mandhana ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। शेफाली को सोफी मोलिनेक्स ने 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद मंधाना और पूनम ने भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया।

मंधाना ने 51 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 51 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। वह पिंक बॉल टेस्ट में भारत की ओर से अर्धशतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। मंधाना ने इस दौरान 11 चौके जड़े।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.