आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को संस्थान के विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं व सभी कर्मचारियों ने मिलकर बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं संस्थान के दृष्टि दिव्यांग व दृष्टिवान छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियां जिसने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज में समावेशन का भी सन्देश दिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेन्द्र ढालवाल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में किया गया| इस मौके पर उन्होंने बताया की दिव्यांगजनों को सही दिशा और उचित अवसर दिए जाने पर वे एक सशक्त समाज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एन.के.जोशी, कुलपति, देव सुमन विश्वविद्यालय, उत्तराखंड ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की महत्ता को उजागर करते हुए बताया की शिक्षा व समाज में समान अधिकार मिलने से ही दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण की राह मजबूत बन सकती है एवं उन्होंने इस दिशा में संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा की।
देव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड को “दिव्य सारथी सम्मान” से सम्मानित किया गया
इस ख़ास मौके पर संस्थान द्वारा देव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड को “दिव्य सारथी सम्मान” से सम्मानित किया गया| दिव्यांगजनो के जीवन में शिक्षा के दीप जलाने में विश्वविद्यालय ने हर पथ पर अहम भूमिका निभाई है और संस्थान का मार्गदर्शन किया है जिसके लिए इस सम्मान द्वारा संस्थान ने विश्वविद्यालय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
दिव्यांगजनो हेतु संस्थान में दस मानव संसाधन कार्यक्रम चलाये जाते है जिनमें एम.फिल, पी.जी.डिप्लोमा, एकीकृत एम.एससी,विशिस्ट शिक्षा इत्यादि पाठ्यक्रम हैं इनमें अधिकांश पाठ्यक्रम श्री देव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड से सम्बन्ध हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रो.के.आर.भट्ट, रजिस्ट्रार, देव सुमन विश्वविद्यालय व प्रो. विजय श्रीवास्तव ,परीक्षा नियंत्रक, देव सुमन विश्वविद्यालय मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कि पूर्व संध्या पर संस्थान के सामुदायिक रेडियो 91.2 NIVH HELLO DOON ने एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया जिसमें देशभर के विभिन्न हिस्सों से कवि-कवियत्रियों ने हिस्सा लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें



