Sunday, October 1, 2023
spot_img
spot_img
HomeSportIPL 2023 का फाइनल Gujarat Titans व चेन्नई सुपर किंग के बीच...

IPL 2023 का फाइनल Gujarat Titans व चेन्नई सुपर किंग के बीच 28 को

जी, हां आप ने सही पढ़ा IPL 2023 का फाइनल Gujarat Titans व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। बता दें, आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को गुजरात के हाथों करारी शिकस्त मिली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने मुंबई को जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य दिया था।

लेकिन मुंबई की टीम 171 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। मुंबई के लिए बड़ा झटका यह भी था कि ईशान किशन साथी खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन से टकराने के बाद चोटिल हो गए थे। इसलिए वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। आज का मुकाबला जीतने के बाद गुजरात टाइटंस लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंची है। आईपीएल फाइनल में इस बार उसका मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

मुंबई इंडियंस का IPL 2023 का छठा खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। सूर्या ने 38 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ 14 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 30 छक्के शामिल थे। तिलक ने मोहम्मद शमी की एक ओवर में 24 रन बटोरे थे। इसके अलावा कैमरन ग्रीन में 30 रनों की पारी खेली। मोहम्मद शमी, राशिद खान ने जहां दो-दो सफलताएं हासिल की तो वही मोहित शर्मा ने 2.2 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

शुभमन गिल ने जीवनदान का फायदा उठाया

भारतीय बल्लेबाजी की युवा सनसनी शुभमन गिल ने शुरू में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाकर आकर्षक शतकीय पारी खेली, जिससे गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को यहां तीन विकेट पर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गिल ने 60 गेंदों पर 129 रन बनाए और इस बीच लंबे शॉट खेलने की अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। बारिश के कारण मैच आधा घंटा देरी से शुरू हुआ। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उत्तरी गुजरात टाइटंस की टीम ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 50 रन बनाए। इस बीच छठा ओवर घटना प्रधान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.