केरल के एर्नाकुलम में चर्च में हुए धमाकों के बाद देशभर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेषकर उन क्षेत्रों में चेतावनियाँ जारी की गईं जहाँ यहूदी रहते हैं। अधिकांश भारतीय यहूदी मुंबई में रहते हैं। इन क्षेत्रों और मुंबई और पुणे में यहूदी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि एर्नाकुलम क्रिश्चियन कन्वेंशन में सुबह 9 बजे प्रार्थना के समय एक के बाद एक कई धमाके हुए। कम से कम एक महिला की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत एनआईए और एनएसजी की टीमों को तैनात किया।
घटनास्थल से आईईडी बरामद
धमाके के वक्त चर्च में कम से कम 2 हजार लोग एकत्र थे। यह भी कहा जा रहा है कि यहां पर कुछ यहूदी भी मौजूद थे। एक दिन पहले ही चर्च की तरफ से हमास को महिमामंडित करने की निंदा की गई थी। दो दिन पहले केरल की एक रैली में हमास लीडर के संबोधन पर बवाल हुआ था। भाजपा और चर्च ने इसपर सवाल उठाए थे। जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संगठन ने मल्लपुरम में रैली का आयोजन किया था। इस रैली में हमास के पूर्व चीफ खलील मशाल शामिल हुआ था। उसने यहूदियों और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला था।
यूपी में हाई अलर्ट
जानकारी के मुताबिक केरल में ब्लास्ट के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे भारत और इंग्लैंड के खिलाफ मैच और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। बातें कि खुफिया एजेंसियों ने पहले ही ब्लास्ट का अलर्ट जारी किया था। अब यूपी एटीएस भी बीते दिनों मिले इनपुट्स को खंगालने में लगी हैं। इसके अलावा प्रदर्शन पर भी नजर रखी जाएगी।
अमित शाह ने विजयन से की बात
घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने केरल सीएम पिनाराई विजयन से बात की। केरल के डीजीपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। सूत्रों का कहना है कि ब्लास्ट वाली जगह से टिफिन के आकार का विस्फोटक मिला है। केरल पुलिस विस्फोट के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में लगी है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
















