HomeNationalJawan ने साथियों पर एके-47 से बरसाईं गोलियां, चार की मौत, तीन...

Jawan ने साथियों पर एके-47 से बरसाईं गोलियां, चार की मौत, तीन घायल

छत्तीसगढ़, खबर संसार। सुकमा में सीआरपीएफ की 50 बटालियन कैंप पर एक जवान (Jawan) ने अपने साथियों पर ही गोलिंया बरसा दी जिससे चार जवानों की मौत हो गई व तीन घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जवानों के बीच हुआ था विवाद

सीआरपीएफ कैंप के जिस जवान पर साथियों पर गोली चलाने का आरोप है, वह देर रात नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जवानों के बीच कुछ विवाद हो गया, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद सीआरपीएफ जवान (Jawan) आपे से बाहर हो गया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। इसी घटना में चार सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई।

आरोपी जवान से पूछताछ जारी

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि लिंगनपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार जवानों धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई है जबकि तीन अन्य जवान धनंजय कुमार सिंह, धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा घायल हो गए हैं।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.15 बजे जवान (Jawan) रितेश ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंच गए।

इसे भी पढ़े-आज सपा की महत्वपूर्ण बैठक कोन कहा से लड़ेगा को लेकर

अधिकारियों और जवानों ने आरोपी जवान (Jawan) को पकड़ा तथा घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम जिले के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने चार जवानों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन जवानों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.