HomeBusinessjio 5g सर्विस दीवाली तक इन 5 शहरों में शुरू होगी :...

jio 5g सर्विस दीवाली तक इन 5 शहरों में शुरू होगी : मुकेश अंबानी

जियो के AGM में मुकेश अंबानी ने कहा कि jio 5g दुनिया का सबसे बड़ा 5जी नेटवर्क होगा। शुरुआत में 5 शहरों में 5जी सेवा दी जाएगी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में दीवाली तक 5जी सेवा शुरू होगी। इसके बाद दिसंबर 2023 तक पूरे देश में 5जी सर्विस पहुंचा दी जाएगी। जियो 5जी हाईस्पीड जियो एयर फाइबर का ऑफर देगा।

5जी सर्विस का ये है रोडमैप

मुकेश अंबानी ने कहा कि jio 5g सही मायने में 5जी सेवा साबित होगा। उन्होंने कहा कि केवल जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है। जियो 5जी का कवरेज शानदार होगा साथ ही ये 5जी सेवा देने में सबसे अफोर्डेबल होगा। उन्होंने बताया कि जियो 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश 5जी के लिए करने जा रहा है।

क्लाउस बेस्ड पीसी सर्विस लॉन्च करेगा रिलायंस जियो

अंबानी ने jio 5g सर्विस के बारे में बताया कि यह अल्ट्रा हाई स्पीड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड है जिसकी मदद से देशभर के हर क्लासरूप में हाई क्वालिटी एजुकेशनल कंटेट मुहैया कराया जा सकेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो क्लाउड आधारित पीसी सर्विस लॉन्च करेगा। 5जी स्मार्टफोन के लिए गूगल के साथ मिलकर काम किया ही जा रहा है। इसके अलावा स्वदेशी रूप से एंड-टू-एंड 5G स्टैक डेवलप किया है जो क्वांटम सुरक्षा जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगी। इसे जियो के 2000 से ज्यादा यंग इंजीनियरों ने इन-हाउस डेवलप किया है।

5जी नेटवर्क खड़ा करने में क्वॉलकॉम करेगा मदद

मुकेश अंबानी ने एलान किया कि 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में क्वालकॉम Jio की मदद करेगा और इसके लिए रिलायंस जियो और क्वॉलकॉम की साझेदारी हुई है। नेशनवाइड 5G नेटवर्क के लिए रिलायंस जियो पूरे 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 42.1 करोड़ से ज्यााद हो चुकी है और जियो के ग्राहक हर महीने ऐवरेज 20 जीबी डाटा का यूज कर रहे हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले दोगुना हो चुका है।

मुंबई में खुलेगा Jio एक्सपीरीएंस सेंटर

रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने ऐलान किया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जियो एक्सपीरिएंस सेंटर खुलेगा। सस्ते 5जी स्मार्टफोन पर गूगल के साथ काम जारी है। 5जी आने के बाद इसकी मदद से जियो एयर फाइबर वीडियो और गेमिंग का संपूर्ण अनुभव बदल देगा और इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।

इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.