आप एक नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो Samsung के एक धांसू मोबाइल को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। लेकिन, आपको जानकार हैरानी होगी कि Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन को reliancedigital.in पर कम कीमत में सेल किया जा रहा है।
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस (Reliance) की यह ऑफिशियल साइट है, जिसपर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की बिक्री की जाती है। इस साइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम52 को सिर्फ 20,999 रुपये की कीमत में सेल किया जा रहा है। हालांकि, दूसरी ऑनलाइन साइट्स के साथ ही कंपनी की ऑफिशियल साइट पर Galaxy M52 के 6GB+128Gb वेरिएंट की MRP 24,999 रुपए है। साथ ही इस फोन पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं।
इसे भी पढ़े-भूकंप के तेज झटकों से हिला अफगानिस्तान, 920 की मौत, 610 घायल
बैंक ऑफर्स के तहत भी मिल रहा है डिस्काउंट
Citibank Credit & Debit Cards से पेमेंट करने पर 10% की छूट मिल रही है। लेकिन यह ऑफर 30 जून को खत्म हो रहा है। वहीं, कार्ड का उपयोग कर ईएमआई पर फोन खरीदने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, बिना ईएमआई ऑप्शन के फोन खरीदने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही IndusInd Bank Credit EMI ट्रांजेक्शन पर फोन खरीदने पर फ्लैट 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, ZestMoney EMI से लेने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
सैमसंग ने अपने इस मोबाइल फोन को दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया था। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। इसी तरह Samsung Galaxy M52 5G का बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वर्जन का प्राइस 26,999 रुपये है।
Samsung Galaxy M52 5G Specs
सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन 400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह पंच-होल डिजाईन पर बनी है तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। Samsung Galaxy M52 5G फोन एंडरॉयड 11 ओएस आधारित वनयूआई पर काम करता है जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। आपको बात दें कि यह स्मार्टफोन 4GB एडिशनल वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मौजूद है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy M52 5G फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



