ऋषिकेश खबर संसार।लगातार दूसरा हादसा आज गढ़वाल में बोल्डर गिरने से कार सवार पत्रकार की
मौत होोगई। आज दोपहर पहाड़ी से बोल्डर सीधे कार पर गिरा और एक की मृत्यु हो गई। आज दोपहर करीब 3 बजे डॉक्टर मनोज सुंदरियाल ऋषिकेश से पौड़ी जा रहे थे की अचानक ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के बीच तोता घाटी में पहाड़ी से एक बोल्डर इनकी कार पर गिरा और उनकी मृत्यु हो गई। कार में सवार उनके भाई को भी चोट आई है उन्हे अस्पताल भर्ती कराया गया है।
बताते चले की ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर इन दिनों आल्वेदर रोड प्रोजेक्ट अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।जिसके कारण पहाड़ी से पत्थर गिरते रह रहे है क्योंकि बारिश लगातार हो रही है लिहाजा बोल्डर खिसका और कार पर गिर गया। डॉक्टर मनोज सुंदरियाल नरेंद्रनगर डिग्री कॉलेज में पत्रकारिता जनसंचार विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

