खबर संसार नई दिल्ली : सिर्फ टहलिये 20 to 25 minutes, ये हैं फैक्टर, इधर कुछ वर्षों जीवन में कई बदलाव देखने को मिले हैं। जिसके चलते हमारी सेहत पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अगर आप सेहत को लेकर फिक्रमंद नहीं हैं तो आपको बीमारिया आ घेरती हैं।
इसके लिए सबसे जरूरी है कि अगर आपको शरीर स्वस्थ रखना है तो कम से कम आप सुबह और शाम 20 to 25 minutes टहलिये जरूर और आप देखेंगे कि इसके कितने अच्छे परिणाम सामने आते हैं। और आपकी सेहत काफी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।
ये भी पढें- अब दिलीप कुमार की ‘Kalinga’ फिल्म जल्द होगी रिलीज
20 to 25 minutes टहलने के फायदे
रोज सुबह शाम 20 to 25 minutes टहलने से हमारा शरीर 3500 कैलोरी बर्न करता है। जो हमारा वजन कम करता है सभी उम्र के लोगों के लिए टहलना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। जिसे एक औषघि माना गया है। . वहीं, सुबह का टहलना आपको दिन भर एनर्जेटिक रखता है।
दिल की बीमारियों का खतरा कम
अगर आप सुबह की सैर करते है तो यह आपके दिल को जवान रखने में भी मदद करता है।. विषेशज्ञों की राय मानें तो अगर हम 15,000 कदम हर रोज टहलने हैं तो दिल की बीमारियों का खतरा बेहद कम हो जाता है। टहलने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और कोलेस्ट्रोल लेवल को काबू में रहता है।
याद्दाश्त रहेगी दुरूस्त
सैर करने से दिमाग में मौजूद हार्मोन्स और नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाते हैं, जिसके चलते याद्दाश्त बढ़ती है।. ये तनाव, डिमेंशिया, डिप्रेशन और अल्जाइमर के जोखिम को भी कम करता है। .वायरल संक्रमण आपके लंग्स को सबसे अधिक प्रभावित करता है, इसलिए, सैर पर जाना शानदार विकल्प है।
पेट को मिलता है आराम
अगर आपको पेट की बीमारियां है जैसे कब्ज, एसिडिटी, अपच इसके लिए आपको सुबह और शाम में 20 to 25 minutes के लिए सैर करना चाहिए। भोजन करने के बाद भी 10 मिनट तक चहलकदमी करनी चाहिए। ये पेट से जुड़ी सारी समस्याएं जड़ से खत्म कर देगा।
