HomeUncategorizedकानपुर हिंसा: पोस्टर में फोटो छपने के बाद परिवाद दहशत में नाबालिग...

कानपुर हिंसा: पोस्टर में फोटो छपने के बाद परिवाद दहशत में नाबालिग ने किया सरेंडर

कानपुर, खबर संसार। कानपुर हिंसा को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है और ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। तो वहीं जब से आरोपियों की फोटाे का पोस्टर पुलिस ने छपवाया है तब से मुस्लिम इलाकों में दहशत का माहौल है। तो वहीं आज एक नाबालिग आरोपी ने सरेंडर कर दिया है।

बमबाजी और पथराव करने वाला एक नाबालिग सोमवार रात को दहशत में आकर कर्नलगंज थाने पहुंच गया। जुर्म स्वीकार करते हुए उसने सरेंडर करने की बात कही। पोस्टर में फोटो छपने के बाद दहशत में आए नाबालिग के परिवार ने यह फैसला लिया। वहीं, देर रात कई जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 12 और बवालियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़े-कुमाऊं मण्डल में चिन्हित दिव्यांगजनों को अगस्त तक जारी किया जाए यूडीआईडी कार्ड

पोस्टर लगने के बाद मुस्लिम इलाकों में दहशत

DCP ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टर छपने के बाद कर्नलगंज में 17 साल के आरोपी ने सोमवार रात को सरेंडर किया है। कर्नलगंज थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने पूछताछ की तो आरोपी के पिता ने बताया कि उसने मोहल्ले के लड़कों के बहकावे में आकर भीड़ में पत्थरबाजी की थी। पोस्टर में तस्वीर सामने आने के बाद नाबालिग ने घर वालों के साथ थाने में सरेंडर कर दिया।

पूछताछ के बाद उसे जुवेनाइल होम में भेजा जाएगा। पूछताछ में नाबालिग ने 15 से ज्यादा अन्य उपद्रवियों का नाम-पता और पहचान कराई है। पुलिस अब उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देगी। पोस्टर लगने के बाद कानपुर के मुस्लिम इलाकों में दहशत का माहौल है।

अब तक 50 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर हिंसा के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार रात को चमनगंज, बेकनगंज, पेंचबाग समेत अन्य इलाकों में दबिश देकर 12 और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। 5 दिन में पुलिस ने 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। DM नेहा शर्मा ने कहा कि वीडियो फुटेज की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। पोस्टर जारी किए गए हैं। कई संदिग्धों को अरेस्ट किया जा चुका है। अभी भी लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.