HomeSportवेंडी स्कूल के करन बोरा का खो खो नेशनल में चयन

वेंडी स्कूल के करन बोरा का खो खो नेशनल में चयन

खबर संसार हल्द्वानी.वेंडी स्कूल के करन बोरा का खो खो नेशनल में चयन जी हा वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौलतपुर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया विद्यालय के छात्रों ने राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में नैनीताल जिले से प्रतिभाग किया। जिसमें वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के करन बोरा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय के लिए हुआ है.

वेंडी स्कूल के करन बोरा का खो खो नेशनल में चयन

विद्यालय प्रबंधक डॉ विकल बवाड़ी ने बताया की करन बोरा का राष्ट्रीय स्तरीय के लिए चयन हुआ है । विद्यालय के कोच विवेक ने बताया की 43वीं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की अलीगढ़ में 25 से 29 नवम्बर 2024 तक होने वाली है। उसके उपरान्त सभी बच्चे 24 नवंबर 2024 को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगे.अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ भावना बवाड़ी ने करन बोरा को पुरस्कृत किया वह उनके उज्जवल उज्जवल भविष्य की कामना की । इस कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजय जोशी व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू थापा व विद्यालय के सभी शिक्षक व खेल शिक्षक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.