खबर संसार नई दिल्ली: October से लगेगी 12-18 साल के बच्चों को करोना वैक्सीन, कहर बरपा रहे कोरोना से अब राहत भरी खबर आ रही है, क्योकि अब आने वाले October महीने से बच्चों को कारोना वैक्सीन लगाई जाएगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कैडिला हेल्थकेयर अगले महीने बच्चों की वैक्सीन जायकोव-डी लॉन्च कर देगी।
जायडस कैडिला October से हर माह 01 करोड़ डोज बनाएगी
इसके इमरजेंसी यूज के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने पिछले माह ही मंजूरी दे दी थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जायडस कैडिला October से हर माह 01 करोड़ डोज बनाना शुरू कर देगी। और बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।
भारत में थर्ड फेज का ट्रायल पूरा
भारत की जनंसख्या को देखते हुए यहां पर बच्चों को-वैक्सीन लगनी बेहद जरूरी है। क्योंकि यहां जनसंख्या ज्यादा है, इसलिए यहां कोरोना का खतरा भी ज्यादा है। इसी बीच भारत बायोटेक कम्पनी भी को-वैक्सीन पर भी बच्चों पर टेस्ट किया जा रहा है। October में बच्चों पर को-वैक्सीन का तीसरे फेज का ट्रायल पूरा कर चुकी है। वह अगले हफ्ते थर्ड फेज के डेटा डीजीसीआई को सौंप देगी।
ये भी पढें- kidnapped किये गये सैनिक का शव इस हाल में बरामद
पीड़ित बच्चों को सबसे पहले मिलेगा फायदा
कोविड-19 वैक्सीनेशन पर सरकार को सलाह देने वाली कमेटी ने पिछले महीने ही राय दी थी कि देश में 40 करोड़ बच्चे हैं और सभी का वैक्सीनेशन शुरू किया जाता है तो पहले से चल रहे 18़ के वैक्सीनेशन पर असर पड़ेगा। कमेटी के चेयरमैन एन के अरोड़ा ने कहा था कि पूरी तरह से स्वस्थ बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए अभी इंतजार करना होगा। कमेटी की सलाह के मुताबिक सबसे पहले उन बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा जो किडनी ट्रांसप्लांट, जन्म से कैंसर या हार्ट संबंधी बीमारी के शिकार हैं।


