खबर संसार, पंजाब : अब Punjab के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना positive, पंजाब चुनावी सरगर्मी तेज होने के साथ कोरोना के हालत भी बेकाबू होते जा रहे हैं। जांच के दौरान हर 5वां व्यक्ति कारोना पाॅजिटिव मिल रहा है। इन दिनों देश की राजनीति के कई दिग्गज भी इस खतरनाक वायरस की की चपेट में आ रहे हैं। ताजा मामला पंजाब से आ रहा है, जहां के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं ट्विटर के जरिए दी।
ये भी पढें- सावधान – ओमिक्रॉन वेरिएंट कर रहा इन अंगों को damage
79 वर्षीय Punjab के पूर्व सीएम ने कहा कि ”मैं हल्के लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित हो गया हूं। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है, मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वे सभी खुद को अलग कर लें और अपना टेस्ट जरूर करवा लें।” बताते चलें कि इससे एक सप्ताह पहले ही उनकी पत्नी Punjab पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। फिलहाल उनकी हालत काफी अच्छी है।
गौरतलब है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4593 नए केस सामने आए हैं। संक्रमण दर 18.64 हो गई है और हर पांचवां सैंपल पाजिटिव आ रहा है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।
बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण मामलों की बात करें तो 1,94,720 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,60,70,510 हो गई है, जिनमें 4,868 मामले ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं।


