spot_img
spot_img
HomeEntertainmentसत्य प्रेम की कथा में कार्तिक-कियारा फिर मचाएगें धमाल, जानें रिलीज डेट

सत्य प्रेम की कथा में कार्तिक-कियारा फिर मचाएगें धमाल, जानें रिलीज डेट

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, क्योंकि कार्तिक और कियारा (Kiara Advani) की अगली फिल्म सत्य प्रेम की कथा (Satya Prem Ki Katha) की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। जिसके तहत ये दोनों स्टार्स एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Satya Prem Ki Katha की एक लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी रोमांस करती नजर आएगी। भूल भुलैया 2 के हॉरर कॉमेडी होने के बावजूद इन दोनों सुपरस्टार के बीच ऑन स्क्रीन जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। ऐसे में सत्य प्रेम की कथा में भी कियारा और कार्तिक फैन्स के दिलों को जीतते नजर आ सकते हैं।

हाल ही में मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने कार्तिक और कियारा की आने वाली फिल्म सत्य प्रेम की कथा की रिलीज डेट का एलान किया है। तरण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सत्य प्रेम की कथा की रिलीज डेट की जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि डायरेक्टर समीर विध्वंश के डायरेक्शन में बन रही Satya Prem Ki Katha अगले साल 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं इस फिल्म के निर्माता फेमस फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला हैं।

भूल भुलैया 2 से हिट हुई कार्तिक-कियारा की जोड़ी

फिल्म भूल भुलैया 2 में जिस तरह से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाया, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। पहली बार भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiya 2) में ये दोनों कलाकार एक साथ बिग स्क्रीन पर दिखे और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता ने बता दिया कि इनका काम कितना सराहनीय रहा।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.