खबर संसार, नई दिल्ली : news paper में रख रहे रोटी लपेटकर तो जरा संभलकर, हो सकती हैं ये बीमारियां, बहुत से लोगों में आदत होती है कि वह केसरोल या टिफिन में रोटियों को वह news paper में लपेटकर रख देते हैं। बाजार में समोसे, कचैरी, पकौड़ियां जैसे कई स्ट्रीट फूड अखबार में रखकर ही दिए जाते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं, इसके बारे में बता रही हैं डाइटीशियन अनिता झा।
ये भी पढें- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, yellow alert जारी
डाइटीशियन अनिता झा का कहना है कि गर्म चीज रखने पर अखबार की प्रिंटिग में इस्तेमाल हुई स्याही खाने पर लग जाती है। जिसकी वजह से ये विषैले तत्व हमारे शरीर में चले जाते हैं। स्याही शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। इसमें डाई आइसोब्यूटाइल फटालेट और आईसोस्यूटाइल जैसे खतरनाक रसायन होते हैं। news paper की स्याही में ग्रेफाइट नामक विषैला तत्व पाया जाता है। जी हां, अगर आप रोटियों को अखबार में रखते हैं तो इससे कई बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे पेट संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए कपड़े या फाॅयल पेपर का इस्तेमाल करें।
रोटियां रखने में न करें news paper का इस्तेमाल
मामले की जानकार डाइटीशियन अनिता झा ने रोटियों को अखबार में रखने से मना किया है। उनका कहना है कि इस तरीके से रोटियों को अखबार में रखने से अखबार की स्याही रोटियों में लग जाती है। इन स्याहियों में डाई आइसोब्यूटाइल फटालेट और आईसोस्यूटाइल जैसे खतरनाक रसायन पाए जाते है जो शरीर के लिए काफी नुकसानदाय है। न्यूज पेपर की स्याही में मौजूद विषैले तत्वों के कारण त्वचा रोग, पेट दर्द व गैस की समस्या होने लगती है। स्याही के पेट में जाने से मुंह, गले और पेट का कैंसर भी हो सकता है। प्रजनन क्षमता कमजोर और साथ ही नपुंसकता के शिकार तक हो सकते हैं।



