जी, हां संसद की सुरक्षा में बुधवार को हुई सेंधमारी की घटना में शामिल छह में से पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम वरमाहस, ललित झा और विशाल ने इस घटना की प्लानिंग की थी। सभी आरोपी देश के अलग-अलग कोने से हैं।
12वीं पास है अमोल शिंदे
मुंबई के पास लातुर जिले के जारी बुद्रुक में अमोल शिंदे का परिवार रहता है। उसके माता पिता खेती करते हैं और उन्हें बुधवार की घटना के बारे में तब पता चला जब पुलिस उनके घर पहुंची। अमोल ने 12वीं तक की पढ़ाई की है और फिलहाल बेरोजगार है। वह सेना में भर्ती होना चाहता था और बीते शनिवार को वह यह कहकर घर से निकला था कि दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए जा रहा है।
HTET क्वालिफाई है नीलम वरमाहस
दूसरी आरोपी नीलम वरमाहस हरियाणा के जींद जिले के गाशो खुर्द गांव की रहने वाली है। फ्रीडम फाइटर आजाद भगत सिंह से प्रभावित होकर वह खुद को नीलम आजाद बताती है। नीलम भी बेरोजगारी से परेशान है। उसने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) भी क्लियर किया है, लेकिन अभी तक टीचर के तौर पर उसकी नौकरी नहीं लगी। किसान आंदोलन, महिला रेसलरों के प्रोटेस्ट समेत विभिन्न विरोध प्रदर्शनों में भी शामिल रही है।
रिक्शा चलाता है सागर शर्मा
तीसरा आरोपी सागर शर्मा रिक्शा ड्राइवर है और फ्रीडम फाइटर भगत सिंह एवं क्यूबा के चर्चित मंत्री चे ग्वेरा का फैन है। अपने सोशल मीडिया पर वह इन दोनों शख्सियतों के कोट्स पोस्ट करता रहता है। सागर की उम्र 28 साल है, कल वह संसद में विजिटर्स गैलरी से सदन में कूद गया और फिर पीले रंग का धुआं उड़ाया। वह लखनऊ के रामनगर के आलमबाग का रहने वाला है। परिवार का कहना है कि वह यह बोलकर घर से निकला था कि दिल्ली प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने जा रहा है।
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है आरोपी मनोरंजन डी
कर्नाटक के मैसुरु में रहने वाला मनोरंजन डी कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर ग्रेजुएट है। संसद में धुआं फैलाने के लिए केन मनोरंजन ने ही खोला था। मनोरंजन के घर वालों का कहना है कि वह किताबों और घूमने का शौकीन है और उसका दिल बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि मनोरंजन ने अपनी इच्छा से नौकरी नहीं की क्योंकि वह समाज के लिए काम करना चाहता था। कुछ समय के लिए उसने अपनी फैमिली बिजनेस के लिए काम किया था।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें






