मुंबई, खबर संसार। सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष (Dhanush) ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। बीते सोमवार ऐश्वर्या और धनुष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अपने फैंस को बड़ा झटका दिया।
धनुष (Dhanush) ने लिखा कि उन्होंने और ऐश्वर्या ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है, अब हम खुद की तलाश करेंगे। तलाक की खबर से सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड भी हैरान रह गया, हाल ही में अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज हुई थी।
इसे भी पढ़े−पंजाब के सीएम के करीबी रिरिश्तेदार समेत दस ठिकाने पर ईडी ने मारा छापा
वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है एक्टर का पूरा नाम
आपको बता दें कि धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा हैं। अपनी एक्टिंग और टैलेंट से धनुष (Dhanush) ने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी नाम कमाया। हालांकि उन्हें अभी तक सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद के रूम में ही जाना जाता था। लेकिन धनुष का स्टारडम भी अपने ससुर से कुछ कम नहीं है। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘रांझणा’ से ही उन्होंने हिंदी भाषी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली थी।
हर साल 1 से 2 मिलियन डॉलर बढ़ी कमाई
इतना ही नहीं, कोरोना वायरस संकट के बीच भी धनुष की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। रिपब्लिक वर्ल्ड डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पिछले साल यानी 2021 में 142 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, अन्य रिपोर्ट की माने तों 2021 में धनुष की नेट वर्थ 22 मिलियन डॉलर यानि 160 करोड़ रुपए रही। पिछले पांच वर्षों में धनुष की इनकम में लगातार 1 से 2 मिलियन डॉलर (7 से 8 करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी हुई है। धनुष की कमाई की ज्यादातर हिस्सा विज्ञापनों से आता है।
धनुष की शादी और बच्चे
धनुष (Dhanush) और ऐश्वर्या की शादी की बात करें तो दोनों ने साल 2004 में फेरे लिए थे। इस कपल के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम यात्रा और लिंगा है। ऑफिशियल तलाक के ऐलान से पहले भी कई बार धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि दोनों ने उस समय ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था। धनुष अब तक करीब 46 फिल्मों में काम कर चुके हैं, उन्होंने फेयर अवॉर्ड, 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत 13 बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



