HomeCoronaजानें कैसे डाउनलोड कर सकते हैं वैक्सीनेशन का अपना certificate

जानें कैसे डाउनलोड कर सकते हैं वैक्सीनेशन का अपना certificate

नई दिल्‍ली, खबर संसार। अगर अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (certificate) भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप चंद सेकेंड में वॉट्सऐप से अपना वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार ने आम लोगों को सुविधा देने के लिए ये कदम उठाया है।

इसे भी पढ़े-जाने क्‍यों ऐसा कहा NASA ने की भारत के 12 शहर 3 फीट तक पानी में डूब जाएंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि अब कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (certificate) वॉट्सऐप के जरिए भी मिल सकेगा। सरकार के इस फैसले से उन लोगों को सुविधा मिलेगी, जिन्हें कोविन पोर्टल या ऐप से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में परेशानी होती है।

वॉट्सऐप से एैसे डाउनलोड करें वैक्‍सीन certificate?

  • केंद्र ने पहले ही MyGov कोरोना हेल्पडेस्क वॉट्सऐप चैटबॉट लॉन्च किया था। अब इसका इस्‍तेमाल वैक्‍सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए किया जा सकता है।
  • MyGov कोरोना हेल्पडेस्क का नंबर +91 9013151515 है। नंबर को अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव कर लें।
  • WhatsApp खोलें और सर्च बार पर MyGov लिखें।
  • MyGov की चैट विंडो खोलें।
  • चैट में Download Certificate टाइप करें।
  • वॉट्सऐप आपके रजिस्‍टर्ड नंबर पर 6 डिजिट का OTP भेजेगा। यानी अगर आप अपने रजिस्‍टर्ड नंबर से ही हेल्‍पडेस्‍क को मेसेज करते हैं तो आसानी होगी।
  • OTP को बॉट की चैट में भेज दें।
  • अगर उस नंबर पर एक से ज्‍यादा लोग रजिस्‍टर्ड हैं तो आपको लिस्‍ट भेजी जाएगी। हर नाम के सामने एक संख्‍या लिखी होगी, जवाब में आपको संख्‍या बतानी होगी।
  • नंबर टाइप करके भेजते ही बॉट आपको वैक्‍सीन सर्टिफिकेट (certificate) भेजेगा। आप इसे अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

50.68 करोड़ से ज्‍यादा डोज लगीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी रविवार को इस सुविधा के बारे में ट्वीट क‍िया। रविवार शाम सात बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल 50,68,10,492 टीके लग चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 52.37 करोड़ से ज्‍यादा डोज खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। कोविड-19 टीकाकरण का ताजा चरण 21 जून से शुरू हुआ था। (certificate)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.