HomeAstrologyKapoor के फायदे जान, रह जाएंगे हैरान

Kapoor के फायदे जान, रह जाएंगे हैरान

खबर संसार, नई दिल्ली: Kapoor के फायदे जान, रह जाएंगे हैरान जहां भी धार्मिक अनुष्ठान होते हैं वहां पर कपूर का एक विशेष और महत्वपूर्ण महत्व होता है। कूपर के बिना तो पूजा-पाठ भी अधूरी है। ज्योतिष के अनुसार पितृदोष या राहु-केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए रोजाना घर में Kapoor जलाना चाहिए। घर की नकारात्मकता को कम करने में भी कपूर का प्रयोग किया जाता है।

कपूर आपके जीवन में परिवर्तन के साथ कई बामीरियों से निजात भी दिलाता है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि भी है। इसे शरीर पर भी इसे लगाया जा सकता है। सिर में लगाया जाता है, कपड़े में इसे रखा जाता है, इसके और भी कई सारे फायदे हैं। आइए जानते हैं –

इन चीजों में Kapoor है फायदेमंद

  • आरती के दौरान Kapoor का उपयोग इसलिए करते हैं कि वातावरण शुद्ध और सुगंधित बना रहे।
  •  कपूर से सूंघने की क्षमता बढ़ती है।
  • अगर आपको घर में घुटन महसूस हो रही है तो आप थोड़ा सा कपूर जलाकर पूरे घर में उसे घूमा दीजिए। इससे ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है।
  • लोगों के चश्मे का नंबर लगातार बढ़ता जाता है। ऐसे में कपूर को हल्का सा गर्म कर भौहें के ऊपर सेकने से नंबर कम होने लगता है।
  • अगर आपके पैरों में लगातार सूजन आ रही और दर्द हो रहा है तो कपूर से आपको आराम मिल सकता है। कपूर और गर्म पानी में नमक डालकर पैरों को सेंक लीजिए।
  • Kapoor को घर में खुला रख दीजिए। इसकी खूशबू से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहेगा और वातावरण भी शुद्ध रहेगा।
  • अगर सर्दी, जुकाम के लक्षण नजर आ रहे हैं तो कपूर के पानी की भाप भी ले सकते हैं। शुरूआती दिनों के लक्षण में यह कारगर रहेगा।
  • डेंड्रफ की समस्या से जूझ रहे है तो नारियल तेल में कपूर मिक्स कर लीजिए। सप्ताह में दो बार इसे जड़ों में लगाएं। जल्द आराम मिलेगा।
  • अगर आपको दिनभर थकान महसूस हो रही है तो आप सरसों के तेल में कपूर मिक्स कर लीजिए। इसके बाद तलवे पर मालिश करते रहिए। थोड़े दिन में आराम मिलेगा।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.