HomeNationalजानिए कब है Holi festival, शुभ मुहूर्त व पूजन का समय

जानिए कब है Holi festival, शुभ मुहूर्त व पूजन का समय

खबर संसार, नई दिल्ली : जानिए कब है Holi festival, शुभ मुहूर्त व पूजन का समय, इस वर्ष होली पर विशेष संयोग बन रहा है। 17 मार्च गुरूवार को होलिका दहन होगा, तो वहीं 18 मार्च शुक्रवार को को रंग की होगी खेली जाएगी। बताते चलें कि हमेशा फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन के दिन Holi festival मनाया जाता है। और उसके अगले दिन अगले दिन यानी चैत्र मास की प्रतिपदा को रंग की होल मनाई जाती है। तो ऐसे में आइए जानते हैं होलिका स्थापना, शुभ मुहूर्त और होलिका दहन व पूजन सामग्री के बारे में-

ये भी पढें- हरीश रावत बोले, भगवान करें मुझे कांग्रेस निष्‍कासित कर दें

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा 17 मार्च को होलिका दहन होगा। लेकिन कहीं-कहीं पर ‘होलिका दहन’ 18 मार्च को होगा, जहां होलिका दहन 17 मार्च को होगा वहां रंगों वाली होली 18 मार्च को खेली जाएगी और जहां होलिका दहन 18 मार्च को होगा वहां 19 मार्च को रंग की होगी खेली जाएगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त व समय

गुरूवार, 17 मार्च को रात में 09ः06 से लेकर 10ः16 तक शुभ मुहूर्त है। सिर्फ एक घंटा 10 मिनट के लिए है। होलिका दहन के दूसरे दिन प्रातःकाल एक कलश में जल भरकर होलिका दहन स्थल की पांच परिक्रमा करते हुए जल चढ़ाएं। होलिका दहन की भस्म को रोगियों के शरीर पर लगाने से रोग दूर होते हैं। होली रंगवाली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को मार्च को मनाई जाएगी।

इस साल होली का त्योहार काफी खास होने वाला है। होली पर इस साल कई शुभ योग बनने जा रहे हैं. इस साल होली पर वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बनने जा रहा है। इसके अलावा, बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहा है। बुध-गुरु आदित्य योग में होली की पूजा करने से घर में सुख और शांति का वास होता है।

होलिका दहन पूजन सामग्री

होलिका दहन पूजा सामग्री एक लोटा जल, गाय के गोबर से बनी माला, अक्षत, गंध, पुष्प, माला, रोली, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, गेंहू की बालियां।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.