HomeNationalजाने क्यों- sushant के करीबी दोस्त कुणाल जानी को एनसीबी ने मुंबई...

जाने क्यों- sushant के करीबी दोस्त कुणाल जानी को एनसीबी ने मुंबई से किया गिरफ्तार

मुबंई, खबर ससार। एनबीसी ने सुशांत सिंह राजपूत (sushant) की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में मुंबई के खार से होटल व्यवसायी कुणाल जानी को गिरफ्तार किया है। कुणाल सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक हैं और इस मामले मे वह लंबे समय से फरार चल रहे थे।

sushant की मौत के बाद से ही एनसीबी लगातार ड्रग्स केस मे जांच को आगे बढ़ा रही है और मामले के तह तक जाने की कोशिश में लगी हुई है। इस मामले में कई लोगो की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले एनबीसी ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। बता दें, सिद्धार्थ भी सुशांत के करीबी दोस्तों में से हैं।

सुशांत के पिता ने रिया पर लगाया था आरोप

सुशांत सिंह राजपूत (sushant) का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। उसके बाद से ही इस मामले में तीन सेंट्रल एजेंसियां- सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट जांच कर रही हैं। इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से एजेंसियों ने बॉलीवुड के कई स्टार्स से ने पूछताछ की थी।

इसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह जैसी एक्ट्रेस का नाम आया था। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पटना में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

ये भी पढ़ें -naan scam – बढ़ गई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की मुश्किलें

सिद्धार्थ पिठानी के अलावा इस मामले में सुशांत (sushant) की गर्लफ्रेंड रिया और उसके भाई शोविक के साथ सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत सहित कई लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। दिवंगत एक्टर के रूम पार्टनर केशव और नीरज से पिछले महीने एनसीबी ने पूछताछ की थी, तब उन्होंने ड्रग मामले में सिद्धार्थ की भूमिका के बारे मे संकेत दिए थे।

ताजा खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.