HomeEntertainmentजाने क्यों-दुल्हन ने अपने शादी (wedding) में आने वाले मेहमानों से मांगे...

जाने क्यों-दुल्हन ने अपने शादी (wedding) में आने वाले मेहमानों से मांगे तीन लाख रूपये

खबर संसार। अपनी शादी (wedding) को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, एक एैसा ही अजीब-गरीब मामला हम आप को बता रहे है जिसे पढ़ कर आपको आश्चर्य होगा।

एक दुल्हन को अपनी शादी (wedding) में अपने वाले मेहमानों से 3 हजार पाउंड (3 लाख रुपये ये ज्यादा) मांगे है। इतना ही नहीं ऐसा न करने पर उन्हें अपनी फेसबुक फ्रेंड लिस्ट से हटाने की धमकी भी दी है।

डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहा है कपल

यह कपल थाईलैंड जाकर डेस्टिनेशन कर रहा है और इसके चलते दुल्हन ने हर मेहमान से 3 हजार पाउंड की मांग की है। दुल्हन ने कहा है, जब हमने अपने दोस्तों और परिवार (150 मेहमानों) को थाईलैंड में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग में आमंत्रित किया, तो केवल 9 लोगों ने हमें रिप्लाई किया। मुझे समझ आ गया है कि हमारे इस खास दिन का हिस्सा बनने के लिए आपमें से कुछ को 3 हजार पाउंड बहुत ज्यादा लग रहे हैं।

दुल्हन यहीं पर नहीं रुकी बल्कि डेढ़ सौ में से केवल 9 मेहमानों द्वारा पैसे देने की सहमति देने के कारण उसने अपनी शादी (wedding) की लोकेशन थाईलैंड से बदलकर हवाई कर दी। इससे 2 मेहमान और कम हो गए। अब केवल 7 मेहमान ही इस कपल की शादी में आने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें-वशीकरण कर महिलाओं से ठगी करने वाले jail में

दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

दुल्हन ने आगे कहा, मैं यहां से भागने के लिए बैचेन हूं और किसी को भी हमारी खुशी के सबसे बड़े दिन का हिस्सा नहीं बनने दूंगी। दोस्तों आपके पास जबाव देने के लिए 3 दिन का समय है। यदि अब भी आपने रिप्लाई नहीं किया तो हम आपको अपनी फेसबुक लिस्ट से हटा देंगे।

दुल्हन के ऐसे व्यवहार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कहा, मैं सोच भी नहीं सकता कि लोगों को मुझे शादी (wedding) करते हुए देखने के लिए पैसे देने चाहिए, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, उनकी शादी देखने में इतना खर्च करने से बेहतर है फेसबुक फ्रेंड लिस्ट से हट जाना।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.