HomeUttar Pradeshजाने क्यों farmer ने किडनी बेचने का दिया विज्ञापन, एक करोड़ लगी...

जाने क्यों farmer ने किडनी बेचने का दिया विज्ञापन, एक करोड़ लगी बोली

सहारनपुर, खबर संसार। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक एैसी खबर आ रही है जो राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की पोल खोल रही है। दरअसल यहां के एक किसान (farmer) ने साहूकारों का कर्ज उतारने के लिए अपनी कीडनी बेचने का ऐलान कर दिया, और उसकी कीमत भी एक करोड़ रूपये लग गई।

सोशल मीडिया पर दिया विज्ञापन

इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की देश में अन्नादाता की हालत कितनी खराब है। जानकारी के अनुसार किसान (farmer) राम कुमार ने साहूकारों का कर्ज उतारने के लिए बीते कई महीने से बैंक से लोन लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन महीनों बैंकों का चक्कर काट कर जब वह थक गए तो उन्होंने साहूकारों का कर्ज उतारने के लिए अपनी किडनी बेचने का ऐलान कर दिया और इसके लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन भी दे दिया। लोग किडनी खरीदने को तैयार हो गए और 1 करोड़ रुपये तक उसकी बोली लगा दी। मामला जैसे ही सरकारी अधिकारियों तक पहुंचा वो आनन-फानन में राम कुमार के घर पहुंच गए।

इसे भी पढ़े-कर्ज से परेशान था किसान, किडनी बेचने का किया ऐलान, एक करोड़ लगी बोली 

और उन्हें मदद का आश्वासन देने लगे। अधिकारियों ने कर्ज नहीं देने वाले बैंक के खिलाफ कार्रवाई करने का भी राम कुमार को भरोसा दिया। वहीं farmer राम कुमार ने इस विज्ञापन को लेकर बताया कि पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत डेयरी फॉर्म की तीन बार ट्रेनिंग लेने के बावजूद उसे पशु पालन के लिए किसी बैंक ने लोन नहीं दिया।

farmer 10 बार लोन के लिए आवेदन किया

लगातार 10 बार लोन के लिए आवेदन देने के बाद भी farmer रामकुमार के निराशा ही हाथ लगी। जैसे-तैसे रामकुमार ने साहूकारों से 10 लाख रुपये का कर्ज लेकर गांव में दूध की डेयरी खोली थी, लेकिन सिवाय घाटे के उसके हाथ कुछ नहीं लगा। लगातार नुकसान से वह कर्ज के तले दबते चले गए जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक इसकी शिकायत की। चारों ओर से निराश होकर कर्ज से पीछा छुड़ाने के लिए रामकुमार ने अपनी किडनी को नीलाम करने का फैसला लिया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.