जी, हां आप ने सही पढ़ा अपने ही देश के सैनिकों को यूक्रेन की महिलाएं न्यूड तस्वीरें-वीडियो भेज रहीं है। बताया जा रहा है यह सब एक प्लान के तहत किया जा रहा है। बताया गया कि ऐसा सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
इस प्लान के तहत हो रहा है यह सब
दरअसल, रूस की ताकतवर सेना के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन सैनिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए यह सब किया जा रहा है। ‘द टाइम्स’ ने अपनी एक रिपोर्ट में स्रोतों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है।
रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की महिलाएं रूसी सेना से लड़ रहे सैनिकों को प्रेरित करने के लिए अपनी सेक्सी तस्वीरें भेज रही हैं। इसके लिए बकायदा सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया गया है जहां महिलाओं की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।
कीव में एक समूह द्वारा चल रहा पूरा मामला
अपनी एक रिपोर्ट में डेलीस्टीर ने भी बताया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में बैठकर एक समूह द्वारा यह सब किया जा रहा है। उस ग्रुप में देश के कोने कोने से महिलाओं की ऐसी तस्वीरें और वीडियोज आ रहे हैं। इसके बाद उसे उठाकर सैनिकों के मोबाइल या अन्य उपकरणों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह काफी समय से चल रहा है, जिसका खुलासा अब हुआ है।
एक महिला ने बताया क्यों और कैसे शुरू हुआ
रिपोर्ट में एक केस स्टडी भी की गई है। इसमें कीव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि युद्ध के बीच फंसे एक देश में ये चीजें सेक्सुअलिटी और प्रेम को वापस लाती हैं। महिला ने कहा कि यह तब शुरू हुआ जब एक फौजी साथी ने मजाक में कहा कि लड़कियां आखिर सैनिकों को अपनी न्यूड तस्वीरें भेज कर सपोर्ट क्यों नहीं करतीं। यह उनका उत्साह बढ़ाएगा। इसके बाद इस आइडिया पर काम शुरू हो गया।
इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
















