HomeTech & Autoजाने क्‍यों एक तारीख से कबाड़ हो जायेंगे ये आप के एंड्रॉइड...

जाने क्‍यों एक तारीख से कबाड़ हो जायेंगे ये आप के एंड्रॉइड स्मार्टफोन

जी, हां आप ने सही पढ़ा अगर आप एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है, क्योंकि गूगल की तरफ से कुछ स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड सपोर्ट बंद किया जा रहा है। मतलब आपका फोन एक तरह से कबाड़ हो जाएगा।

क्योंकि उस फोन में आप कोई भी ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे या यू कहें कि जिन ऐप्स का इस्तेमाल करेंगे, वो सिक्योर नहीं रहेंगे। हालांकि अब सवाल उठता है कि आखिर कौन से फोन के लिए एंड्रॉइड सपोर्ट बंद किया जा रहा है, तो बता दें कि गूगल की ओर से एंड्रॉइड 4.4 किटकैट के लिए एंड्रॉइड सपोर्ट बंद किया जा रहा है।

10 साल पुराने फोन हो जाएंगे खराब

बता दें कि किटकैट को साल 2013 में लॉन्च किया गया था। मतलब अगर आपका स्मार्टफोन किटकैट या उससे पहले के एंड्रॉइड वर्जन पर बेस्ड हैं, तो उसका सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। साधारण शब्दों में कहें, तो करीब 10 साल पुराने स्मार्टफोन पर गूगल सिस्टम काम करना बंद कर देगा। रिपोर्ट की मानें, तो गूगल सपोर्ट 1 अगस्त से देशभर में प्रभावी हो सकता है।

किन स्मार्टफोन पर होगा असर?

रिपोर्ट की मानें, तो मौजूदा वक्त में 1 फीसद एंड्रॉइड स्मार्टफोन और टैबलेट ही एंड्रॉइड किटकैट एंड्रॉइड सिस्टम पर बेस्ड हैं। इन स्मार्टफोन को गूगल प्ले सर्विस का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

सिक्योर नहीं रहेगा OS

गूगल प्ले सपोर्ट बंद होने का मतलब है कि ऑपरेटिंग सिस्टम पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा।मतलब फोन इस्तेमाल के लिहाज से सिक्योर नहीं रहेगी।

क्या उठाए स्टेप्स

जैसा मालूम है कि 10 साल पुराने डिवाइस सिक्योर नहीं होंगे। ऐसे में इन डिवाइस पर कोई पर्सनल जानकारी न रखें। वही अगर संभव हो, तो डिवाइस को रिप्लेस कर दें।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.