HomeSportजाने क्यों अभिषेक शर्मा जिरो पर आउट हुए तो खुश हो गए...

जाने क्यों अभिषेक शर्मा जिरो पर आउट हुए तो खुश हो गए थे युवराज सिंह

जाने क्यों अभिषेक शर्मा जिरो पर आउट हुए तो खुश हो गए थे युवराज सिंह जी, हां टीम इंडिया को टी20 क्रिकेट का नया सुपरस्टार मिल चुका है, ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा हैं, जिनके बल्ले से हरारे के मैदान पर रविवार को शानदार शतक निकला।

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 47 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को 100 रनों से जीत भी मिली। वैसे अभिषेक शर्मा ने इस जीत के बाद बड़ा दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में बताया कि जब वो 0 पर आउट हुए थे तो उनके मेंटॉर युवराज सिंह बहुत खुश थे।

 फेल हुए अभिषेक तो युवराज क्यों खुश थे?

अभिषेक ने बताया कि पहले मैच में 0 पर आउट होने के बाद उनकी युवराज सिंह से बातचीत हुई और वो काफी खुश थे। अभिषेक ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि युवी खुश क्यों थे लेकिन उन्होंने कहा कि ये अच्छी शुरुआत है। हालांकि अभिषेक ने दूसरे ही मैच में शतक लगा दिया और इसके बाद इस खिलाड़ी ने कहा कि अब युवी को उनपर फक्र महसूस हो रहा होगा।

कोमल शर्मा ने किया जमकर डांस

अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया की जीत के बाद अपने परिजनों को भी वीडियो कॉल किया। उनके माता-पिता और बहन कोमल शर्मा कॉल पर थे। भाई के शतक के बाद कोमल शर्मा इतनी खुश थीं कि वो डांस ही करने लगीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोमल शर्मा ने अपने भाई के शतक के दौरान काफी इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर कीं। कोमल शर्मा आईपीएल के दौरान भी अपने भाई को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचती थीं। कोमल शर्मा पेशे से डॉक्टर हैं। वो स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट हैं। वो फिजियोथैरेपिस्ट हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.