खबर संसार, नई दिल्ली: वामपंथी नेता Kanhaiya Kumar थामेंगे कांग्रेस का हाथ! वामपंथी नेता कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। इन कुछ दिनों पहले ही कन्हैया कुमार की राहुल गांधी कई मुलाकाते हो चुकी हैं। माना जा रहा है बातचीत अंतिम दौर में हैं।
कन्हैया कुमार को कांग्रेस में लाने के लिए प्रशांत किशोर की अहम भूमिका मानी जा रही है। इधर राहुल गांधी का कहना है कि वह बिहार के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर इस पर जल्द ही निर्णय लेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही रणनीति के साथ Kanhaiya Kumar कांग्रेस में शामिल किया जाएगा।
ये भी पढे- तालिबानी कहर : journalists की जमकर पिटाई, दी यातनाएं
बिहार में कमजोर हो चुकी है कांग्रेस
जैसा कि देखा जा रहा है कि बिहार सहित कई प्रदेशों में कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। और वह कई जगह क्षेत्रीय पर्टियों की पिछलग्गू पार्टी बन चुकी है। बीतें पांच विस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। बिहार विस चुनाव 2020 में कांग्रेस को महागठबंधन के बावजूद को महज 19 सीटें ही मिली थी। बीते 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा था। ऐसे में कांग्रेस अपनी खोई जमीन तलाश कर रही है। जो उसे शायद Kanhaiya Kumar के रूप खत्म होती दिखाई दे रही है।
बिहार में Kanhaiya Kumar नहीं कर सके करिश्मा
JNU में लगे भारत विरोधी नारों के बाद Kanhaiya Kumar ने 2019 में बिहार के बेगूसराय से CPI प्रत्याशी के तौर पर लोस चुनाव लड़ा था. यहां उन्हें BJP के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने करारी शिकस्त दी थी। चार लाख से ज्यादा वोटों से हराया था. कन्हैया कुमार को दो लाख 68 हजार वोट मिले थे. जबकि गिरिराज सिंह को 6 लाख 88 हजार वोट मिले थे।



