खबर संसार, नई दिल्ली: तालिबानी कहर : journalists की जमकर पिटाई, दी यातनाएं, जैसा कि देखा जा रहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान अपना क्रूर चेहरा दिखा रहा है। और कई चीजों पर बंदिशें लगा रहा है। अब नया मामला सामने आया है, जिसमें तालिबान ने अब तक कई पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी बुरी तरह से पिटाई की जा रही है। तालिबान ने फरमान जारी कर कहा, कि पत्रकारों को सच दिखाने के लिए उन्हें यह सजा दी जा रही है। तालिबान द्वारा दो journalists की पिटाई की तस्वीर सामने आई है। जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया।
ये भी पढें- महेन्द्र सिंह धोनी बनेंगे team india के नये कोच!
अमेरिकी journalists ने शेयर की फोटो
अफगानिस्तान की कवरेज करने वाले अमेरिका के द न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान हस्तक्षेप के खिलाफ काबुल में हुए विरोध प्रदर्शन का कवर कर रहे journalists पर तालिबानों का कहर टूटा। इतना ही नहीं पत्रकारों व प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें कठोर यातनाएं भी दी जा रही हैं।
कवरेज करने गए पत्रकारों की जमकर पिटाई
काबुल में दो पत्रकारों को प्रताड़ित किया गया और बुरी तरह से पीटा गया है। वहीं लॉस एंजलिस के पत्रकार मरकस याम ने ट्वीट कर दावा किया कि तालिबानी जुल्म के शिकार ये दोनों अफगानी journalists इटिलाट्रोज के रिपोर्टर हैं, जिनका नाम है नेमत नकदी और ताकी दरयाबी। इन्हें महिलाओं के प्रदर्शन को कवर करने के दौरान हिरासत में लिया गया था। इन्हें तालिबानी हुकूमत द्वारा बुरी तरह पीटा गया। बीते बुधवार को महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई।


