HomeUncategorizedभीमताल थाने में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

भीमताल थाने में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

भीमताल थाने में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन जी, हां आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश संख्या 31 दिनांक 12.9.2024 के आधार पर नवाब खान द्वारा तिकोनिया चौराहा मैं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाना अध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी के आह्वान में भीमताल थाने से सीपीयू यूनिट के सहयोग से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें नवाब खान द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत निशुल्क विधिक सहायता पॉज अधिनियम महिलाओं के अधिकार घरेलू हिंसा सड़क सुरक्षा अभियान ओवर स्पीड लाइन बिना हेलमेट की सवारी आदि के विषय में जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त पुलिस मित्र की सहायता के बारे में भी जनता को अवगत कराया गया पुलिस हमारे मित्र होती है ना कि दुश्मन इसके अतिरिक्त हमें कोई भी कार्य अवैध तरीके से नहीं करना चाहिए।

सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में भी बताया

थाना भीमताल से आए हुकम सिंह तथा ललित सिंह द्वारा भी सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 18 साल से नीचे के किशोर को दो पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहन बिना लाइसेंस के न चलने के लिए भी प्रेरित किया गया साथ साथ ओवर स्पीड बिना कागज के ड्राइविंग ट्रिपल राइडिंग बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने के लिए सरकारी जुर्माना आदि के बारे में भी अवगत कराया गया।

थाना अध्यक्ष महोदय जगदीप सिंह नेगी द्वारा नवाब खान के ईमानदारी के साथ विधिक कार्यों की जागरूकता के लिए भी प्रशंसा की गई साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को न्याय के लिए भी प्रेरित किया गया भीमताल थाना से हुकम सिंह तथा ललित जी का भी विशेष सहयोग प्राप्त किया गया इस विधिक साक्षरता कार्यक्रम में समस्त ड्राइवर आमजन तथा वरिष्ठ नागरिक महिलाएं आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.