HomeUttar Pradeshआधार की ही तरह UP में बनेगा ये खास card, जाने क्या...

आधार की ही तरह UP में बनेगा ये खास card, जाने क्या है सरकार का प्लान

लखनऊ, खबर संसार। यूपी की सरकार अब राज्य की जनता के लिए नया card लेकर आ रही है। यह कार्ड काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में परिवार कल्याण कार्ड (Parivar Kalyan Card) जारी करने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह कार्ड 12 अंकों का परिवार पहचान पत्र होगा। इससे योगी आदित्यनाथ सरकार को एक परिवार द्वारा प्राप्त सरकारी योजना के लाभों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

आवेदन के लिए जल्द शुरू होगा पोर्टल

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईडी जारी करने और उनकी जानकारी के लिए आधार ऑथेंटिकेशन के इस्तेमाल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। फैसिली आईडी के आवेदन के लिए एक पोर्टल अगले दो हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है।

क्या है सरकार का प्लान?

सरकार के ‘एक नौकरी प्रति परिवार’ प्रस्ताव को लागू करने के उद्देश्य से परिवारों को एक इकाई के रूप में चुनने के लिए परिवार आईडी योजना तैयार की गई थी। प्रयागराज में राशन कार्ड (Ration Card) के डेटा का उपयोग करके एक पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया था और राज्य सरकार ने एक परिवार के भीतर लाभार्थियों का नक्शा बनाने की कोशिश की।

योजना विभाग के सचिव आलोक कुमार ने टीओआई को बताया कि, ‘उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ आधार वैलिडेटेड राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें तुरंत परिवार आईडी कार्ड जारी किए जा सकते हैं।’ राज्य का लगभग 60 फीसदी हिस्सा राशन कार्ड से कवर्ड है।

कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक परिवार को एक आईडी दी जाएगी। हालांकि, फिलहाल यह स्वैच्छिक है और सिर्फ किसी सरकारी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक लोगों को इसके लिए नामांकन करने की आवश्यकता होगी। शुरुआत में हम आधार कार्ड धारकों के साथ परिवारों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए राशन कार्ड की जानकारी का उपयोग करेंगे।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.