हल्द्वानी। लायनेस क्लब की ओर से तीज का पारंपरिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के पारंपरिक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें क्लब की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तीज की परंपराओं को जीवंत किया।
तीज क्वीन और तीज प्रिंसेस का हुआ चयन
कार्यक्रम की खास बात रही तीज क्वीन और तीज प्रिंसेस प्रतियोगिता। लायनेस संगीता टंडन और रीता अग्रवाल के संचालन में खेलों और रंगारंग गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को परखा गया। विजेताओं की घोषणा में कुसुम दिगारी को ‘तीज क्वीन’ का खिताब मिला। वहीं, ‘तीज प्रिंसेस’ के रूप में तनुजा जोशी, इंदु अग्रवाल, राधा अग्रवाल और अनीता गुप्ता को चुना गया।
जनता को दी शुभकामनाएं, समाज सेवा का संकल्प दोहराया
क्लब की सदस्यों ने हल्द्वानी की क्षेत्रीय जनता को तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि लायनेस क्लब हमेशा समाजसेवा के लिए तत्पर रहता है। क्लब समय-समय पर मेडिकल कैंप, वृक्षारोपण, स्कूलों में किताबें और फर्नीचर वितरण, और जन जागरूकता जैसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने लोकगीतों और नृत्यों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
