Wednesday, April 15, 2026
HomeNational3 महीने बाद रसोई गैस बंद? सरकार के नए आदेश से मची...

3 महीने बाद रसोई गैस बंद? सरकार के नए आदेश से मची हलचल

देश में एलपीजी संकट की स्थिति को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। साथ ही पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को भी खारिज करते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी खबरों पर ध्यान न दें।

सरकार अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके तहत नए कनेक्शन जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता आसानी से PNG का लाभ उठा सकें।


PNG क्यों है बेहतर विकल्प

PNG सुविधा के तहत गैस सीधे पाइपलाइन के माध्यम से रसोई तक पहुंचती है। इससे सिलेंडर बुक कराने की झंझट खत्म हो जाती है और लगातार गैस सप्लाई बनी रहती है। यही कारण है कि सरकार इसे प्राथमिक विकल्प के रूप में बढ़ावा दे रही है।


3 महीने में LPG सप्लाई बंद का आदेश

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन क्षेत्रों में PNG की सुविधा उपलब्ध है, वहां यदि कोई उपभोक्ता इसे नहीं अपनाता है, तो तीन महीने बाद उसकी LPG सप्लाई बंद कर दी जाएगी।


किन लोगों को मिलेगी राहत

हालांकि, जिन इलाकों में पाइपलाइन के जरिए PNG कनेक्शन देना संभव नहीं है, वहां उपभोक्ताओं को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के आधार पर LPG की आपूर्ति जारी रखने की अनुमति दी जाएगी।


क्या है सरकार का मकसद

सरकार का उद्देश्य गैस नेटवर्क का विस्तार करना और एक ही ईंधन पर निर्भरता को कम करना है। पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.