Sunday, February 8, 2026
HomeLife Styleइन चीज़ों से घर पर आसानी से बनाएं Kajal, आंखों को नहीं...

इन चीज़ों से घर पर आसानी से बनाएं Kajal, आंखों को नहीं होगी परेशानी

वैसे तो Kajal लगाना हम सभी को पसंद होता है। काजल लगाने से आंखों की खूबसूरती भी दोगुनी हो जाती है। काजल लगाने से आंखें बड़ी-बड़ी नजर आएंगी। आंखों में काजल लगाने के लिए अक्सर हम मार्केट से जाकर ब्रांड का काजल इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से कई बार आंखों में जलन होने लगती हैं और आंखें लाल होने लगती हैं।

ऐसे में अगर आप घर पर काजल बनाकर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी आंखों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। वहीं घर का बना Kajal लगाने से आंखों की सुंदरता बढ़ती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर काजल बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

काजल बनाने की सामग्री

  • बादाम – 2
  • कपूर- 2
  • देसी घी- 1/3

काजल बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक मिट्टी या तांबे का बर्तन ले लें।
  • फिर बादाम छीलकर डालें और इसमें दो कपूर डालें।
  • अब जो बर्तन काजल बनाने के लिए लिया है, तो इसको उल्टा करके इसके ऊपर रख दें और इसमें आग लगाएं।
  • इसके बाद काजल बनने तक इसको ऐसे ही रखा रहने दें।
  • इससे काजल का पाउडर अच्छे से बन जाएगा।
  • अब बर्तन को सीधा करके काजल पाउडर को एक छोटे से जार में निकाल लें।
  • फिर इस पाउडर में देसी घी को मिक्स करके सॉफ्ट बनाएं।

ऐसे करें अप्लाई

  • Kajal बनाने के बाद इसको एक कंटेनर में स्टोर करें।
  • इसको ब्रश की मदद से आंखों में अप्लाई करें।
  • आप चाहें तो लाइनर लगाने के लिए भी अप्लाई कर सकती हैं।
  • यह काजल लगाने के बाद आपको मार्केट से काजल लगाने की जरूरत नहीं होगी।

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • काजल बनाने के दौरान यह सुनिश्चित करें कि आप सही सामग्री का इस्तेमाल कर रही हैं।
  • काजल लगाने के दौरान हाथ हमेशा साफ-सुथरे होने चाहिए या फिर आप ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • वहीं काजल लगाने से आंखों में जलन या परेशानी महसूस होती है, तो इसका उपयोग करना बंद कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.