HomeUttar PradeshSDM ज्योति मौर्य मामले पर बोले मनीष दुबे, कहा- 'उसे तो ये...

SDM ज्योति मौर्य मामले पर बोले मनीष दुबे, कहा- ‘उसे तो ये भी नहीं…’

इन दिनों बरेली (Bareilly) की एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) के बीच का विवाद सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जहां पति आलोक मौर्य अपनी पत्नी को पढ़ाने-लिखाने का दावा कर रहे हैं तो वहीं ज्योति मौर्य ने पति पर दहेज उत्पीड़न और झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है, इन तमाम विवादों के बीच ज्योति मौर्य से अफेयर को लेकर चर्चा में आए जिला होम कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) का बयान सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार जिला कमांडेट मनीष दुबे का ये बयान ऑफिशियल नहीं है। उन्होंने कथित तौर पर ऑफ द कैमरा इस मुद्दे पर कई बातें कही हैं। एक निजी चैनल ने हिडेन कैमरे पर उनके बयान को रिकॉर्ड कर लिया। जिसमें वो ज्योति मौर्य उनके पति को लेकर कई तरह की बातें कहते दिख रहे हैं।

ज्योति मौर्य प्रकरण पर कही ये बात

रिपोर्ट के अनुसार मनीष दुबे ने कहा, “जो कह रहा है कि पढ़ाया लिखा, वो ये तक नहीं बता सकता कि कितने पेपर होते हैं। कितने ऑप्शनल पेपर होते हैं। इस मामले को इतना बढ़ा चढ़ा दिया गया कि।” उन्होंने आगे कहा, “अगर हम नॉर्मल स्कूल टीचर या क्लर्क होते तो ये कोई खबर नहीं होती। यहां बैठना ही गुनाह हो गया है। हम लोगों ने यूपीएससी की तैयारी की वो बड़ा गुनाह हो गया है। मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर था अब लगा रहा है कि फालतू में यहां फंस गया। उन्होंने कहा, मैं सीधी साधे मध्यम वर्गीय परिवार से हूं। मेरे पिता जी इन सब चीज़ों को, मेरे घर में।”

मनीष दुबे आगे आलोक मौर्य का नाम लिए बिना कहते है, “जब ये पहले आया तो ही पूछ लेना चाहिए था। ज्योति या मुझसे पूछ लिया जाता। ऐसा नहीं है कि मैंने बात नहीं की। हम ये ऑन कैमरा नहीं बोल सकते ये हमारी मजबूरी है। ये हमारे कंडक्ट रूल में आता है। मैं जिम्मेदार पद पर हूं, नॉन गजटेड कर्मचारी कुछ भी बोल सकता है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.