HomeSportअज्ञात वायरस की चपेट में आए इंग्लैंड के कई खिलाड़ी, रद्द हो...

अज्ञात वायरस की चपेट में आए इंग्लैंड के कई खिलाड़ी, रद्द हो सही है सीरीज!

रावलपिंडी, खबर संसार। इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 1 दिसंबर से टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। इसके लिए तैयारियां लगातार की जा रही थी। हालांकि, इंग्लैंड टीम पर एक ऐसा संकट आ गया है जिसकी वजह से सीरीज को लेकर सस्पेंस देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक England के कई खिलाड़ी अज्ञात वायरस की चपेट में हैं। खबर तो यह है कि कप्तान बेन स्टोक्स के अलावा टीम के 13 अन्य खिलाड़ी भी इस वायरस की चपेट में है। फिलहाल इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के रावलपिंडी में हैं। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों को आराम करने की सलाह दी गई है।

ज्यादातर खिलाड़ी इस अज्ञात वायरस की चपेट में

बताया जा रहा है कि यह खिलाड़ी पिछले दिनों से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में 17 साल में अपना पहला टेस्ट खेलेगी। प्रैक्टिस के लिए टीम के केवल 5 खिलाड़ी ही मैदान में पहुंचे। बाकी के सभी खिलाड़ी होटल में ही मौजूद रहे। इसका मतलब साफ है कि कहीं ना कहीं ज्यादातर खिलाड़ी इस अज्ञात वायरस की चपेट में हैं।

फिलहाल टीम मैनेजमेंट ने इसको लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है। यह भी नहीं बताया गया है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी किस वजह से अस्वस्थ हैं और उनकी संख्या कितनी है। लेकिन फिलहाल जो कहा जा रहा है वह यही है कि कुछ खिलाड़ी अस्वस्थ हैं जिन्हें आराम करने के लिए होटल में ही रुकने की सलाह दी गई है।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को श्रृंखला के लिए ट्रॉफी अनावरण का जो कार्यक्रम था, उसको भी टालना पड़ा। खबर के मुताबिक अब यह कार्यक्रम गुरुवार को टॉस से पहले ही कराया जाएगा। लेकिन सवाल अभी भी बरकरार है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी कल तक कितने स्वस्थ हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.